वो लड़की अक्सर हर छोटी छोटी बात का तर्क ढूंढती ,
चलती हवा में बहती पुरानी खुशबू का , टूटे पत्तों की आहट में छिपी उदासी का और
नींद से अचानक उठकर समय को रोक ने की नयी नयी तरकीबें सोचती ,
अब वो पहले जैसी नहीं रही थी
उसे शेहेर का दौड़ता समय काटने लगा था,
इंतज़ार ऐसा था जैसे मौत , हर नब्बे सेकंड की रेड लाइट पे वह थोड़ा मर जाती ,
और भीड़ देख उसके हाथ पाओ फूलने लगते ,
उसे लोगों से और उनके इरादों से डर लगने लगा था ,और
डर लगने लगा था खुदसे और खुद की अवास्तविक दुनिया से ,
उसे लगने लगा जैसे वो खुद को खोती जा रही है.
वो घंटो तारों से बातें करती ,
लापता लोगों के निशाँ तलाशती
बेनाम कवियों की कविताएं सहेजती ,
चिठियां लिखती , खूब सारी चिठियां , खाली अस्तित्वहीन पते पर ,
नहीं , वो पागल नहीं थी ,
वो बस अब पहले जैसी नहीं रही थी
दुनियादारी से कोसो दूर , वह अपना एक ठिकाना ढूंढ रही थी
कहीं दूर, बहुत दूर , जहां मिलते हो पीले पत्ते , उदास लटकते लैटरबॉक्स , सुखद प्याऊ , रंग बिरंगी घर ,भटकते बंजारे और जहां कभी ना होती हो रात।
----------------------------------------------------------